रिपोर्टर संता (जख्मी आदमी से): जब बम गिरा, तो क्या वह जोर से फटा था? . . . . जख्मी आदमी: नहीं भाया... वह तो रेंगते हुए मेरे पास आया और शर्मा के बोला, 'भाई साहब... बड़ूम!!!'
पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी गुस्से में कुछ ज्यादा ही बोल गई।
पति ने अधिकार जताते हुए कहा: मैं कहता हूं, अपने शब्द वापस लो! पत्नी: नहीं लेती।
पति (गुस्से से): आखिरी बार कहता हूं, अपने शब्द वापस लो! मैं तुम्हें पांच मिनट का समय देता हूं... पत्नी: और अगर पांच मिनट के अंदर मैंने अपने शब्द वापस न लिए तो? . . . . पति (शांत होकर): अच्छा, तो तुम ही बता दो तुम्हें कितना समय चाहिए।
पेट्रोल पंप से 21 किलोमीटर दूर फौजियों के ट्रक में पेट्रोल खत्म हो गया। संता ड्राइवर ने मेजर से कहा: सर, पेट्रोल पंप तक धक्का लगाना पड़ेगा। ट्रक में पेट्रोल खत्म हो गया।
सब नीचे उतर आए और धक्का लगाना शुरू किया... काफी देर बाद जाकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे।
संता ने पेट्रोल डलवाना शुरू किया, तो मेजर ने कहा: पीछे जो ड्रम है, उसमें भी डलवा लो। . . . . संता: सर, वो तो फुल है! इमर्जेंसी के लिए रखा है।
पहले जब आप लोगों से मिलते नहीं थे या उन्हें कॉल नहीं करते थे, तो वे परेशान हो जाते थे। . . . . अब जब वे आपको 12 घंटे से वॉट्सऐप पर ऑनलाइन न पाएं, तो पूछ लेते हैं, 'भाई, सब ठीक तो है न?':)
POLIO Team Drwaje Pe Ayi. Santa - wife se bandooq Or kartoos kahan H, Team Bhagi, Pichhe Se santa Ne Awaz di Ruko Ruko Ye To Humare Bachon K Naam hai...